back to top

सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की जलने से मौत

प्रयागराज। प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की इकलौती पोती किया की सोमवार देर रात मृत्यु हो गई। सोमवार को दोपहर 2-3 बजे किया छत पर पटाखे से जल गई थी। उसकी उम्र महज छह वर्ष थी। सांसद के करीबी मनु कक्कड़ ने बताया कि सोमवार को दोपहर में किया दो-तीन बच्चों के साथ पटाखे जला रही थी।

इस दौरान वह आग से जल गई और उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 2-3 बजे उसकी मृत्यु हो गई। रीता बहुगुणा जोशी की पोती किया की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व बीबीडी ग्रुप के प्रेसीडेंट विराज सागर दास ने दुख प्रकट किया है।

रीता बहुगुणा जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सांसद के बेटे मयंक घटना के समय लखनऊ में थे और किया को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने के वास्ते उन्होंने एयर एंबुलेंस बुक किया था और वह स्वयं दिल्ली चले गए। किया को आज दिल्ली लेजाना था।

उन्होंने बताया कि किया की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद मयंक प्रयागराज के लिए फ्लाईट से निकल चुके हैं और उनके यहां पहुंचने पर दारागंज में किया का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्ला ने बताया कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी दीपावली से पूर्व से ही शहर में मौजूद हैं और पूरा परिवार इस घटना से अत्यंत दुखी है।

RELATED ARTICLES

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...

PM मोदी ने जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

जोधपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान...

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत,18 किमी लंबा रोड शो शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...