back to top

युग पुरुष योगी-एक विश्वास का भव्य विमोचन

आलमबाग गुरुद्वारे में हुआ लोकार्पण समारोह
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षीय कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक युग पुरुष योगी-एक विश्वास का रविवार को राजधानी के आलमबाग गुरुद्वारे में केंद्री सिंह सभा समिति के तत्वावधान में भव्य विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए इसे मुख्यमंत्री की उपलब्धियों, जनसेवा और प्रशासनिक दृष्टिकोण का सटीक एवं प्रेरणादायी दस्तावेज बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवनीश अवस्थी ने कहा कि लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जाहिद अख्तर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन, कार्यशैली, निर्णय क्षमता तथा जीरो टॉलरेंस नीति को बेहद प्रभावशाली ढंग से पुस्तक में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल मुख्यमंत्री की विकास यात्रा को रेखांकित करती है, बल्कि युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह स्वयं यह पुस्तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट करेंगे। इस अवसर पर अवस्थी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपनी माता उषा अवस्थी के नाम पर वृक्षारोपण किया और उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया। केंद्रीय सिंह सभा समिति, आलमबाग के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह ने कहा कि सिख समाज के लिए यह गौरव का विषय है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन गुरुद्वारा परिसर में हुआ। उन्होंने कहा कि पुस्तक में मुख्यमंत्री द्वारा सिख समुदाय और प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों का सुंदर वर्णन किया गया है। श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह ऐबट ने पुस्तक को मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच और विकास दृष्टि का प्रतिबिंब बताते हुए कहा कि लेखक ने तथ्यों और घटनाओं को सरल एवं प्रभावी शैली में प्रस्तुत किया है। वहीं प्रसिद्ध यूनानी चिकित्सक डॉ. एस. अहमद ने पुस्तक की भाषा, विषय-वस्तु और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि यह सामान्य पाठकों के लिए भी अत्यंत सहज और उपयोगी साबित होगी। पुस्तक के लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद जाहिद अख्तर ने बताया कि युग पुरुष योगी-एक विश्वास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए परिवर्तन, सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं, शोधार्थियों और उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को समझने के इच्छुक पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता और सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...