back to top

प्रयागराज माघ मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में आस्था के महापर्व माघ मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भक्ति भाव से मां गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेला के शुभारंभ और पावन पौष पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशभर से आए श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तीर्थराज प्रयाग के पवित्र संगम में स्नान के लिए पहुंचे पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, सभी अखाड़ों और कल्पवासियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेला सनातन संस्कृति, आस्था और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती से सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण होने की कामना की तथा मेला अवधि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ब्रह्म मुहूर्त से ही संगम तट पर स्नान का सिलसिला जारी है और अब तक लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। मेला प्रशासन के अनुसार, पहले स्नान पर्व पर करीब 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम स्नान करने का अनुमान है। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह तीन बजे से होते ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई।

इस वर्ष माघ मेले में 75 वर्षों बाद एक दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है। आज से श्रद्धालु कल्पवास का संकल्प लेकर एक माह तक चलने वाले कल्पवास की शुरुआत करेंगे। माघ मेले में हर वर्ष लगभग 20 से 25 लाख कल्पवासी एक महीने तक कठिन तपस्या और साधना करते हैं। प्रमुख स्नान पर्वों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...