back to top

राज्यपाल ने दी प्रसाधन काम्प्लेक्स के लिए आर्थिक सहायता

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालयों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की हिमायती हैं। इस बार राजभवन के माध्यम से सामाजिक सरोकार के लिए स्वयं आगे आई हैं और उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के दोनों परिसर में एक-एक प्रसाधन काम्प्लेक्स के निर्माण के लिये 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

ऐसा पहली बार हुआ है जब लखनऊ विवि को राजभवन से इतनी बड़ी राशि का अनुदान के रूप में मिली है। लखनऊ विवि के दोनों परिसर में इस समय करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इनके साथ ही करीब 500 शिक्षक और 1600 कर्मचारी भी यहां कार्यरत हैं। लखनऊ विवि सामाजिक समरसता और लैंगिक समानता का बेहतरीन उदाहरण है।

यही वजह है कि यहां छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले कहीं से कम नहीं है। दोनों परिसर में महिला प्रसाधन केंद्रों की अपर्याप्तता के दृष्टिगत कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को विश्वविद्यालय में महिला प्रसाधनों की दशा व विश्वविद्यालय की आर्थिक व्यथा से अवगत कराया था।

राज्यपाल ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार किया और महिला प्रसाधन के लिए 10 लाख रुपये जारी कर दिए। इससे दोनों परिसर में एक-एक महिला प्रसाधन काम्प्लेक्स का निर्माण हो सकेगा। छात्राओं के साथ ही महिला शिक्षक और कर्मचारी भी इसका उपयोग कर सकेंगे। कुलपति ने राज्यपाल के इस सहयोग के लिए समस्त विवि परिवार की ओर से उनका आभार जताया है।

दोनों परिसर में प्रसाधन निर्माण के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। कुलपति ने बताया कि जल्द ही कुलाधिपति से अनुमति लेकर उनके हाथों से इस काम का शिलान्यास कराकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...