back to top

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी लोगों को बैसाखी की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व और आंबेडकर जयंती की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि सुख समृद्धि का पर्व बैसाखी हम सभी के जीवन में नई खुशियों का संचार करें। उन्होंने कहा कि बैशाखी पर्व देश में विभिन्न नामों से मनाया जाता है परंतु सभी का भाव आपस में प्रेम और सौहार्द है।

राज्यपाल ने आंबेडकर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर ने संविधान रूपी ग्रंथ निर्मित कर भारत को विश्व में सबसे सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया। हमारा संविधान देश की आत्मा है, जिससे सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर के आदर्शों का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि इस समय सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए हमें सभी पर्व प्रेम से मनाने चाहिए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैसाखी के पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है। उन्होंने कहा कि बैशाखी के दिन दसवें सिख गुरू गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। ये सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं।

योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी प्रकार के अनुष्ठान घर पर रह कर ही सम्पन्न करें और लॉक डाउन को पूर्ण समर्थन दें। इससे देश व प्रदेश में कोरोना वायरस कोविड-19 के विरुद्ध अ•िायान को एक गति मिलेगी और हम इस संक्रमण से प्रत्येक नागरिक को बचाने में सफल होंगे। उन्होंने ने कामना की है कि हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...