back to top

सरकार देशभर में पीपीपी के माध्यम से चिड़ियाघरों में सुधार लाएगी : जावड़ेकर

नई दिल्ली। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि सरकार देश में चिड़ियाघरों का सार्वजनिक-निजी साझेदारी के माध्यम से सुधारने और उनका विस्तार करने के लिए एक योजना लाएगी। वन्जीव सप्ताह 2020 के ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए धन आवंटित किया जाएगा और अगले साल बजट सत्र में इसकी घोषणा की जाएगी।

जावडेकर ने कहा, बच्चों को चिड़ियाघर घूमना पंसद है और ऐसे में उनका अनुभव बढ़ाने के लिए इन चिड़ियाघरों का उपयुक्त प्रबंधन किया जाना चाहिए। देश में 160 चिड़ियाघर हैं। हम देशभर में चिड़ियाघरों के उन्नयन एवं विस्तार के लिए शीघ्र ही नई योजना लाएंगे और हम इसके लिए बजट निर्धारित करेंगे। अगले साल के बजट सत्र में उसकी घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस योजना राज्य सरकारों और निगमों को शामिल किया जाएगा। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में जावडेकर ने दिल्ली राष्ट्रीय प्राणि उद्यान के कुल आर्थिक मूल्यांकन के आधार रिपोर्ट जारी किया। एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी) और केंद्रीय प्राणि उद्यान प्राधिकरण ने मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है।

इस रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणि उद्यान के पारिस्थितिकी तंत्र का आर्थिक दृष्टि से कुल मूल्य 422.76 करोड़ रूपये है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका 77 प्रतिशत हिस्सा मनोरंजन और सांस्कृतिक सेवाओं से आया जो 324.33 करोड़ रूपये है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...