back to top

सरकार कल्याण मित्र पदों का करेगी सजृन : असीम अरुण

  • अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कार्यशाला में दी जानकारी
  • लविवि में सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के लिए संचार विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

    वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। हमें अपनी पिछली गलतियों से सीखने और गलत संचार को सुधारने के लिए एसबीसी संचार का उपयोग करना चाहिए। हमारा मुख्य उद्देश्य असमानता की खाई को पाटना होना चाहिए, जिसमें सबका साथ, सबका विकास का सम्यक दृष्टिकोण शामिल हो।

यह विचार अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा एवं यूनिसेफ और शरणम सेवा समिति के सहयोग से सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के लिए संचार (सीएसबीसी) के विषय पर आयोजित राष्ट्रिय संगोष्ठी में व्यक्त किये। उन्होंने सरकार के साथ मिलकर काम करने के महत्व को समझाते हुए बताया कि सरकार कल्याण मित्र के पदों को सृजन करने जा रही है जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का समाज कल्याण मंत्रालय समाज कार्य विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ऐसी तमाम कार्यशालाएं आयोजित करने को तैयार है क्योंकि इसका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा।
यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के सीएसबीसी कार्यक्रम अधिकारी दया शंकर सिंह ने एक वीडियो के माध्यम से एसबीसी के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह किस प्रकार वंचित समुदायों को सशक्त बनाने की उल्लेखनीय क्षमता रखता है, इसके माध्यम से उनमे एक सकारात्मक बदलाव आता है जो समाज के विभिन्न वर्गों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है और समाज आगे बढ़ता है।
यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के प्रमुख डॉ. जकारी एडम ने सीएसबीसी के बारे में लखनऊ विश्वविद्यालय की गहन समझ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में सीएसबीसी की महत्वपूर्ण भूमिका वह कोविड-19 महामारी के दौरान टीकाकरण अभियान में रही। उन्होंने कहा कि वे यूनिसेफ के प्रतिनिधि होने के रूप में इस साझेदारी को बनाए रखने का वचन देते हैं, और इस बात का भरोसा देते हैं कि पूरे उत्तर प्रदेश राज्य और समग्र रूप से भारत को इस विकासात्मक कार्यक्रम का लाभ मिलेगा।
कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों, सेना के अधिकारीयों एवं संस्थाओं के साथ बड़ी संख्या में आये हुए छात्रों का धन्यवाद देते हुए समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार भारतीय ने दिया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...