back to top

सरकार ने त्योहार के दौरान कोविड-19 के मामले बढ़ने के प्रति लोगों को चेतावनी दी

नयी दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने के दौरान लोगों से सतर्क रहने को कहा तथा आगामी त्योहार एवं शादियों के मौसम के दौरान कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने के प्रति आगाह किया। साथ ही, अधिकारी ने लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और त्योहार डिजिटल माध्यमों से मनाने की भी सलाह दी। सरकार ने एक बार फिर कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर अभी तक खत्म नहीं हुई है। सरकार ने कहा कि स्थिति एक विशेष स्तर पर पहुंच कर स्थिर हो गई है, लेकिन भारत में अब भी प्रतिदिन संक्रमण के 20,000 नये मामले सामने आ रहे हैं।

 

एक अधिकारी ने  कहा, हम मौजूदा स्थिति को हल्के में नहीं ले सकते। हमें इस बारे में सतर्क रहना होगा कि महामारी जारी है और यदि हम सावधान नहीं रहे तो यह खतरनाक रूप ले सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने लोगों को आगामी त्योहार और शादियों के मौसम के दौरान कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने के खतरे के प्रति लोगों को आगाह करते हुए कहा, कृपया अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में सतर्क रहें। उन्होंने लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने एवं अनावश्यक यात्रा करने से बचने और घर पर रहने, त्योहार डिजिटल माध्यमों से मनाने तथा खरीददारी के आनलाइन माध्यमों की संभावना तलाशने की सलाह दी।

 

 

सरकार ने कहा कि पिछले हफ्ते देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 50 प्रतिशत केरल में सामने आए। केरल में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है जबकि चार अन्य राज्यों में यह आंकड़ा 10,000 और 50,000 के बीच है। सरकार ने कहा कि पांच राज्यों–मिजोरम, केरल, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय– में साप्ताहिक संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक है। सरकार के मुताबिक नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 34 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, 12 राज्यों के 28 जिलों में यह दर पांच से 10 प्रतिशत के बीच है।

 

सरकार ने कहा देश की वयस्क आबादी में 71 प्रतिशत को कोविड-19 टीके की एक खुराक, जबकि 27 प्रतिशत को दोनों खुराक लग चुकी है।
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने की स्थिति में अपनी तैयारियां गिनाते हुए सरकार ने कहा कि विशेष देखभाल केंद्रों में करीब 10 लाख अतिरिक्त पृथक बिस्तर के अलावा कोविड-19 मरीजों के लिए अस्पतालों में 8.36 लाख बिस्तर उपलब्ध हैं। एक अधिकारी ने कहा कि आॅक्सीजन से लैस 4.86 बिस्तर और 1.35 लाख आईसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, हम प्रतिदिन सामने आने वाले कोविड-19 के 4.5 लाख मामलों के लिए तैयार हैं।

 

अधिकारी ने कहा कि देश में अभी टीके की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में संक्रमण के 22,431 नये मामले सामने आने के साथ भारत में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,38,94,312 पहुंच गई। सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड के 318 और मरीजों की मौत हो जाने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 4,49,856 हो गई है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...