back to top

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सभी कड़े कदम उठा रही सरकार : जावड़ेकर

पुणे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र ठंड के मौसम से पहले दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य स्थानों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सभी कदम उठा रहा है। केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री निजी कंपनी प्रज इंडस्ट्रीज के एक संयंत्र के उद्घाटन कार्यक्रम को डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे। यह कंपनी बायोमास से संपीडित बायोगैस का उत्पादन करती है और यह संयंत्र देश में अपनी तरह का पहला संयंत्र है।

जावड़ेकर ने कहा, सरकार दिल्ली और उत्तर भारत में वायु प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए सभी कदम उठा रही है। हम इसके लिए सभी संभव तकनीकों का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि अपशिष्ट को नष्ट करने के लिए पराली जलाना एक सस्ता तरीका है लेकिन यह दिल्ली और अन्य उत्तरी राज्यों में वायु गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

मंत्री ने कहा, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने पूसा डिकंपोजर तैयार किया है जो पराली को समाप्त करने का एक सस्ता तरीका है। हमने पांच राज्यों में इसका इस्तेमाल किया है और परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है। इसे छिड़कने से पराली समाप्त हो जाती है। इसलिए यह एक बहुत बड़ी कामयाबी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और 6000 टन मलबे और निर्माण स्थलों पर उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों को टाइल आदि बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदूषण के खिलाफ इस लड़ाई के तहत कुछ ताप बिजली घरों को बंद कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...