back to top

MSP की गारंटी के लिए कानून बनाएं सरकार, पंधेर बोले-वार्ता के लिए सकारात्मक माहौल जरुरी

चंडीगढ़। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बुधवार को कहा कि कृषक अपनी मांगों को लेकर केंद्र से बातचीत के लिए आने वाले किसी भी प्रस्ताव पर विचार करेंगे लेकिन संवाद के लिए सकारात्मक माहौल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाएं।

पंधेर ने कहा, कहा जाता है कि आपका (मोदी) दिल बड़ा है। हमें एमएसपी की गारंटी का कानून दीजिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या किसानों को बातचीत का कोई न्योता मिला है तो उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए किसानों को आमंत्रित किया है। अंबाला के नजदीक शंभू बॉर्डर पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, हम न्योते पर विचार करेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री उर्जन मुंडा ने पीटीआई-भाषा से मंगलवार को कहा था कि एमएसपी की गारंटी संबंधित कानून सभी हितधारकों से चर्चा किए बिना जल्दबाजी में नहीं लाया जाएगा। उन्होंने किसान संगठनों से आह्वान किया कि वे सरकार के साथ इस मुद्दे पर विषय केंद्रित बातचीत करें। पंधेर ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर भी केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कई कृषक घायल हो गए हैं।

किसान नेता ने कहा, इसके बावजूद हम नहीं कहेंगे कि हम बातचीत नहीं करना चाहते हैं लेकिन सरकार से अपील करते हैं कि सकारात्मक माहौल बनाने के लिए यह सब बंद करें। हम कल भी बातचीत को तैयार थे और आज भी तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि अंबाला के नजदीक शंभू बॉर्डर के पास बुधवार की सुबह दिल्ली चलो मार्च को फिर से शुरू करने के लिए एकत्र किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

किसानों की हरियाणा की दो सीमा चौकियों पर मंगलवार को राज्य पुलिस के साथ झड़प हुई थी और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी कूच करने से रोकने के लिए तब आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें छोड़ी गर्इं जब उन्होंने अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि किसानों की मांगें बढ़ती जा रही है। इस बारे में पूछे जाने पर पंधेर ने कहा कि किसानों की केवल एक मांग है।

किसान नेता ने कहा कि सरकार न तो उनकी मांग मान रही है और न ही उन्हें अपनी मांग रखने के लिए दिल्ली कूच करने दे रही है। ठाकुर ने मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों से अपनी मांगों पर सरकार के साथ फिर से बातचीत में शामिल होने की अपील की थी और कहा था कि हिंसा और बर्बरता उनकी समस्याओं का समाधान नहीं है। किसान नेता ने कहा कि उनके प्रदर्शन का उद्देश्य है कि उनकी मांग स्वीकार कर ली जाए। उन्होंने कहा, हम सरकार के साथ कोई संघर्ष करने नहीं आए हैं।

पंधेर ने कहा कि उन्हें वाम समर्थक, कांग्रेस समर्थक और पंजाब सरकार समर्थक करार दिया जा रहा है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हैं, हम देश के किसान और खेतिहर मजदूर हैं जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...