back to top

फतेहपुर काण्ड की पीड़िता को सरकार दे 50 लाख की आर्थिक मदद: आराधना मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने रविवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दिन प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार, उत्पीड़न, यौन शोषण की घटनायें बढ़ती ही जा रही हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व उन्नाव, शाहजहांपुर, संभाल, मैनपुरी, लखनऊ आदि में महिलाओं के साथ बलात्कार और उत्पीड़न की महिलायें शिकार हो चुकी है।

सीएलपी लीडर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि कानून का तनिक भी भय उनमें नहीं रह गया है। सरकार का अपराधियों पर नियंत्रण समाप्त हो गया है और प्रदेश में ‘कानून का राज’ नहीं बल्कि ‘जंगलराज’ कायम हो गया है।

मिश्रा ने कहा कि जनपद फतेहपुर के हुसैनगंज में एक युवती को बलात्कार करने के बाद जिन्दा जला दिया गया। लगभग 90 प्रतिशत से भी अधिक जल चुकी युवती जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रही है और उसका उपचार कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मिश्रा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ल ने रविवार को ही कानपुर के हैलट अस्पताल में जाकर पीड़ित युवती का हालचाल लिया एवं परिजनों से मुलाकात की।

सीएलपी लीडर ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा ‘बेटी बचाओं, बेटी पढ़ओं’ का नारा देती है और दूसरी तरफ उसकी ही सरकार में बेटियों का ही सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा है। हत्या, बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और उन्हें जलाया जा रहा है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। यदि इस तरह का कृृत्य करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गयी होती तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़िता को 50 लाख रुपये आर्थिक मदद और नि:शुल्क उपचार कराया जाय। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाय, जिससे पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। चूंकि पीड़िता के परिजन काफी दहशत में है ऐसे में पीड़िता एवं उनके परिजनों को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाय।
मिश्रा के साथ पीड़ित युवती से मिलने वालों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला के अलावा कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...