back to top

कुशीनगर हवाई अड्डे को विकसित करने का कार्य जल्द पूरा करे सरकार : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डे को विकसित करने की तैयारी उनकी पार्टी के शासनकाल में शुरू हुई थी और अब मौजूदा सरकार इसे जल्द पूरा करें।

मायावती ने ट्वीट किया, जेवर की तरह लम्बी प्रतीक्षा के बाद कुशीनगर हवाई अड्डे को अन्तरराष्ट्रीय दर्जा मिलना खासकर उत्तर प्रदेश के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा, क्योंकि यह जगजाहिर है कि बौद्ध सर्किट के तहत कुशीनगर हवाई अड्डे को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की तैयारी बसपा शासनकाल में ही शुरू हुई थी। अब मौजूदा सरकार इसे जल्द पूरा करे।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर कहा, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित तौर पर हर दिन बढ़ती कीमतों के बाद अब डीजल की कीमत पहली बार पेट्रोल से भी ज्यादा हो गई है, यह हर प्रकार से काफी चिंता की बात है। सरकार इस पर प्रभावी नियंत्रण करे, यह बसपा की मांग है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...