back to top

निराश्रित गोवंशों की और बेहतर देखभाल करें : धर्मपाल सिंह

विशेष संवाददाता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण एवं निराश्रित गोवंश के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के तीन दिवसीय स्थलीय निरीक्षण पर गये नोडल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि भविष्य में सभी अधिकारी गोवंश के संरक्षण के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करें। उन्होंने नोडल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि निराश्रित गोवंशों की और बेहतर देखभाल के लिए क्या कदम उठाये जा सकते हैं, इस विषय पर भी गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के साथ विचार करें।

धर्मपाल सिंह गुरुवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 13 से 15 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न मंडलों पर भ्रमण पर गये नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने निराश्रित गोवंश के आश्रय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे चारे, भूसा, पेयजल, प्रकाश तथा बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव आदि के सम्बंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश के देखभाल में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।

राज्य सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण के प्रति बेहद संवेदनशील है। इसलिए गोवंश के लिए संचालित सभी कार्यक्रमों का ईमानदारी से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से चारागाहों के लिए आरक्षित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि चारागाहों की रिक्त भूमि पर गोवंश के लिए हरे चारे ज्वार-बाजरा की बुआई तथा बरसीम, नेपियर घास लगाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि अपनी सुविधानुसार किसी एक जनपद की गोशाला में 22 जुलाई को वृक्षारोपण अनिवार्य रूप से करें। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान जिन जिलों में गोशालाओं के रखरखाव में कुछ कमियां प्रकाश में आयी हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाये। जिन जिलों में एमवीयू का सफल संचालन नहीं हो रहा है, वहां संचालन कराएं और 1962 नंबर का प्रचार प्रसार भी करायें।

पत्राचार पर 1962 का ‘लोगो’ अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाये। इसी के साथ ही ब्लॉक, गो आश्रय स्थल, पशुचिकित्सा केंद्र पर यह नंबर पेंट कराएं। बैठक में उपस्थित अपर मुख्य सचिव पशुधन डॉ. रजनीश दूबे ने वाराणसी एवं आजमगढ़ मंडल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि गोवंश की बेहतरी के लिए संचालित सभी कार्यक्रमों को कड़ाई से लागू कराया जायेगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...