back to top

फिल्म निर्माण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया लेकर आने वाली है सरकार : जावड़ेकर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार भारत में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लेकर आने वाली है। साथ ही सरकार फिल्म निर्माण को गति देने के लिए प्रोत्साहन राशि भी देगी।

फिक्की की ओर से आयोजित फिक्की फ्रेम्स 2020 के उद्घाटन सत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने उक्त बातें कहीं। मीडिया और मनोरंजन को भारत की सौम्य शक्ति यानी सॉफ्ट पावर बताते हुए उन्होंने कहा कि आगे बढऩे के लिए सभी हितग्राहियों को साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। जावड़ेकर ने कहा, कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार फिल्मों की शूटिंग को लेकर एक मानक संचालन प्रक्रिया लेकर आ रही है।

उन्होंने कहा, फिल्म निर्माण का काम जो कोरोना संक्रमण की वजह से ठहर गया था, उस तेजी के साथ फिर से शुरू करने के लिए सरकार निर्माण के सभी क्षेत्रों मसलन टेलीविजन सीरियल, फिल्म निर्माण, सह-निर्माण, एनिमेशन और गेमिंग को प्रोत्साहित करेगी। हम जल्द ही उन उपायों की घोषणा करेंगे। जावड़ेकर ने कहा कि 80 से अधिक विदेशी फिल्म निर्माता फिल्म सुविधा कार्यालय का लाभ उठा चुके हैं। भारत में अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए उन्होंने एकल खिड़की सुविधा का लाभ उठाया।

उन्होंने कहा कि फिक्की फ्रेम्स 2020 में होने वाली चर्चाओं से निश्चित तौर पर नए और नवप्रर्वतक विचार सामने आएंगे जिनपर आगे काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्चुअल (आभासी) उद्घाटन को ही अब नई सामान्य स्थिति माना जाना चाहिए और ए वर्चुअल स्थान ही वास्तविक साझेदारियां करने के लिए नए स्थान हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...