back to top

असंगठित क्षेत्र को खत्म कर रही है सरकार : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन का मकसद असंगठित क्षेत्र को खत्म करना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर असंगठित क्षेत्र नष्ट हो गया तो देश रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा।

इसको लेकर भाजपा ने पलटवार किया और 23 कांग्रेस नेताओं की ओर से सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने घर की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने एक वीडियो जारी कर कहा, जब 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया तो मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछा था कि पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ है मगर हिंदुस्तान में कोई असर क्यों नहीं हुआ?

उन्होंने उस वक्त कहा था कि जब तक हिंदुस्तान का असंगठित सिस्टम मजबूत है तब तक देश को कोई भी आर्थिक तूफान छू नहीं सकता। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, पिछले छह साल से भाजपा की सरकार ने असंगठित क्षेत्र की व्यवस्था पर आक्रमण किया है। इसके तीन बड़े उदाहरण नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन हैं। उन्होंने दावा किया, यह मत सोचिए कि लॉकडाउन के पीछे सोच नहीं थी। यह मत सोचिए कि आखिरी मिनट पर लॉकडाउन कर दिया गया। इन तीनों का लक्ष्य हमारे असंगठित क्षेत्र को खत्म करना है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री जी को अगर सरकार चलानी है तो मीडिया की जरूरत है, मार्केटिंग की जरूरत है। मीडिया और मार्केटिंग 15-20 लोग करते हैं। यही लोग असंगठित क्षेत्र का पैसा लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र 90 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार देता है। जिस दिन यह क्षेत्र नष्ट हो गया उस दिन हिंदुस्तान रोजगार नहीं पैदा कर पाएगा।

कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया, आप (असंगठित क्षेत्र के लोग) ही इस देश को चलाते हो, आप ही इस देश को आगे ले जाते हो और आप ही के खिलाफ साजिश हो रही है। आपको ठगा जा रहा है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। हमें इस आक्रमण को पहचानना पड़ेगा और पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा।

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी जी से मेरा कहना है कि वह ग्रुप 23 के बारे में वीडियो जारी करें। उनके घर पर कब्जा हो रहा है, चुनाव हो, चयन हो, इस बारे में जो चर्चा है, वह इस पर चिंता करें। देश सुरक्षित हाथों में है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...