back to top

सरकार सभी संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध : योगी

  • जिलों को दी गयी अतिरिक्त राशि का इस्तेमाल इलाज की व्यवस्था में हो

  • मेडिकल कॉलेज बजट से दवाएं व अन्य ज़रूरी सामग्री खरीदें

  • उदासीनता मिले पर प्रिंसिपल की ज़िम्मेदारी होगी तय

  • दवा के अभाव में इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिये

  • अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेडों की व्यवस्था की जाये

  • कोविड अस्पतालों में सरप्लस बेडों का भी हो इंतेज़ाम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार सभी कोविड मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके मद्देनज़र कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखा जाये। राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों को कोविड-19 के इलाज के संबंध में 3 से 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त रूप से दिये गये हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिले में इस धनराशि से कोरोना संक्रमण के इलाज की ज़रूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी मेडिकल काॅलेज अपने बजट से कोरोना संक्रमण के इलाज से जुडी दवाएं और अन्य ज़रूरी सामग्री खरीदें। मेडिकल काॅलेज को दी गयी धनराशि का पूरा इस्तेमाल मरीजों के बेहतर इलाज पर किया जाये। इस काम में अगर उदासीनता बरती गई तो संबंधित प्रिंसिपल की जवाबदेही तय की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में दवा के अभाव में मरीज का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए।

योगी ने 40 लाख 75 हजार से ज़्यादा टेस्ट्स के साथ उत्तर प्रदेश के देश का पहला राज्य बनने पर संतोष व्यक्त करते हुए टेस्टिंग गतिविधियों को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 हजार रैपिड एन्टीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर विधि से 45 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के लिए सभी प्रयास किए जायें। उन्होंने काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के काम को और रफ़्तार किए जाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेडों की व्यवस्था की जाये। बेडों की संख्या में वृद्धि इस तरह से की जाये, जिससे सरप्लस बेड भी उपलब्ध हो सकें। उन्होंने हर जिले में ‘108’ और एएलएस एम्बुलेंस सेवाओं की 50 प्रतिशत एम्बुलेंस का उपयोग कोविड प्रकरणों में और बाकी की 50 प्रतिशत का उपयोग नाॅन कोविड मामलों में किये जाने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...