back to top

शासन ने कॉलेजों से पूछा वर्क फ्रॉम होम में क्या पढ़ाया

– उच्च शिक्षा विभाग ने सभी डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों से मांगी जानकारी

– सभी राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित कॉलेजों से मांगा काम का ब्यौरा

– गिनती के शिक्षकों को छोड़कर बाकी ने शुरू नहीं की ऑनलाइन पढ़ाई

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी अनुदानित, राजकीय व स्ववित्तपोषित कॉलेजों में कोविड-19 के चलते वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। ऐसे में शासन की तरफ से सभी कॉलेजों से इसकी प्रगति की जानकारी मांगी है। लॉकडाउन की अवधि में किए शैक्षणिक कार्यों की क्लिप आदि लिंक पर देने का निर्देश दिया है। ज्ञात हो की लखनऊ विश्वविद्यालय सहित सभी डिग्री कॉलेजों बीते 18 मार्च से कोरोन वायरस के कारण शिक्षण कार्य बंद है। सभी शिक्षकों को वर्क फ्रॉम होने करने का आदेश जारी किया गया है।

ऐसे में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और शासन ने सभी विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि आॅनलाइन शिक्षण कार्य शुरू करें, जिससे इस मुश्किल के समय में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो सके। राज्य के उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने सभी राज्य विश्वविद्यालय के कुलसचिवों और कॉलेजों के प्राचार्यों से इस संबंध में जानकारी मांगी हैं।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी उच्च शिक्षा विभाग के ओर से जारी किए गए लिकं पर अपलोड करें। इसके अलावा सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों से सभी इनकी मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है। शासन ने स्पष्ट किया कि जो शिक्षक ऐसे हालात में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। उन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

कुछ शिक्षकों ने अब भी शुरू नहीं की आॅनलाइन पढ़ाई

लखनऊ विश्वविद्यालय हो या फिर अनुदानित और राजकीय कॉलेज सभी जगह पर कुछ शिक्षक आॅनलाइन पढ़ाई से कोसों दूर हैं। ये शिक्षक राजनीति तो हर बात पर करते हैं लेकिन ऐसे गंभीर वक्त में भी ये छात्रों का भविष्य नहीं दे रहे है। तमाम कॉलेजों में गिनती के शिक्षक को छोड़कर कोई सरकार का साथ देने को तैयार नहीं हैं। इसका उदाहरण यह है कि शासन ने सभी शिक्षकों को अपनी कक्षाओं का शेड्यूल उनके कॉलेजों की वेबसाइट पर डालने के लिए कहा था लेकिन इसके बाद भी सभी शिक्षकों का शेड्यूल आज तक कॉलेजों की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...