back to top

सरकार ने एनबीएफसी, एचएफसी के लिए विशेष नकदी योजना को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दबाव वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) के लिए 30,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी योजना को मंजूरी दे दी है। कोविड-19 संकट के बीच इन कंपनियों की हालत और खराब हुई है। सरकार ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 21 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

इसी पैकेज की पहली किस्त में एनबीएफसी और एचएफसी के लिए योजना की घोषणा की गई थी। अब इस योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि बजट 2020-21 में यह घोषणा की गई थी कि एनबीएफसी-एचएफसी को आंशिक ऋण गारंटी योजना (पीसीजीएस) के तहत मिलने वाली कर्ज सहायता के अतिरिक्त भी नकदी सुविधा उपलब कराने के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।

बयान में कहा गया है कि यह सुविधा सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा अभी तक किए गए नकदी उपायों का पूरक होगी। इस योजना से एनबीएफसी-एचएफएसी और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) के ऋण संसाधन बढ़ेंगे। आईएलएंडएफएस समूह की कंपनियों द्वारा सितंबर, 2018 में भुगतान में चूक के सिलसिले के बाद एनबीएफसी और एचएफसी क्षेत्र काफी दबाव में हैं।

बयान में कहा गया है कि दबाव संपत्ति कोष (एसएएफ) के प्रबंधन के लिए एक विशेष कंपनी (एसपीवी) बनाई जाएगी, जिसकी विशेष प्रतिभूतियों पर सरकार गारंटी देगी और इनकी खरीद रिजर्व बैंक द्वारा की जाएगी। एसपीवी द्वारा इस तरह की प्रतिभूतियों से प्राप्त राशि का इस्तेमाल एनबीएफसी-एचएफसी के लघु अवधि के ऋण-पत्र खरीदने के लिए किया जाएगा।

इस योजना वित्तीय सेवा विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत होगी, जो इसके बारे में विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। सरकार पर इस योजना का सीधा वित्तीय प्रभाव पांच करोड़ रुपए बैठेगा, जो एसपीवी में इक्विटी योगदान के रूप में होगा।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...