back to top

गोरखपुर : सीएम योगी ने 13 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- हमारी विकास दर अधिक मजबूत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारत एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है क्योंकि हमारी विकास दर किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक मजबूत है। गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में 91 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में खुद को उभरते देखा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज का समय प्रतिस्पर्धा का समय है। आपने देखा होगा कि कभी भारत ने शिक्षा और तकनीक में दुनिया का मार्गदर्शन किया था। हम विश्व गुरु भी कहलाए। उन्होंने कहा कि 10वीं शताब्दी तक दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद में भारत का योगदान 50 प्रतिशत से अधिक था। उन्होंने कहा, 1600 के दशक तक भी वैश्विक जीडीपी में हमारी हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक थी। यह स्थिति तब थी जब भारत काफी नुकसान झेल चुका था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औपनिवेशिक शोषण ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा, अंग्रेजों ने भारत के संसाधनों को लूटा, देश को कच्चे माल का केंद्र बना दिया और व्यवस्थित रूप से हमारे आर्थिक आधार को नष्ट कर दिया। आजादी के बाद से भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 तक भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था, लेकिन वहां पहुंचने में इसे 65 से 70 साल लग गए। मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले दस सालों में भारत हर क्षेत्र में नए आयाम पर पहुंचा है। देश में एक नयी ऊर्जा, एक नया उत्साह है।

उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले दो सालों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। उन्होंने कहा, भारत एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है क्योंकि आज हमारी विकास दर किसी भी अन्य देश की तुलना में मजबूत है। हर क्षेत्र में भारत एक नयी पहचान बना रहा है। नेतृत्व के प्रभाव को रेखांकित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, देश, संसाधन, व्यवस्था- सब पहले एक जैसे थे। लेकिन पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के साथ, एक बदला हुआ भारत अब नयी ऊंचाइयां छू रहा है जिसे दुनिया उत्सुकता से देख रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...