back to top

खुशखबरी! यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को सरकार देगी पैसे, सीधे खाते में आएगी रकम

70 हजार बच्चों के अभिभावकों को यूनिफार्म बनवाने के लिए मिलेंगे पैसे
यूनिफार्म के लिए DBT से राशि ट्रांसफर
डेटा सत्यापित कर भेजा गया

फर्रुखाबाद। विद्यालय खुलने पर विद्यार्थी यूनिफार्म में स्कूल आए, इसके लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में जल्द रुपये भेजने की तैयारी कर ली गई है। परिषदीय स्कूलों में वर्तमान में पंजीकृत 1.19 लाख विद्यार्थियों में से 70 हजार का डाटा सत्यापित कर राज्य परियोजना निदेशक को भेज दिया है।
इससे अभिभावकों के खातों में जल्द 12-12 सौ रुपये आने की उम्मीद जागी है। प्रति वर्ष बच्चों के आधार न बनने से यूनिफार्म बनवाने के लिए उनके अभिभावक शासन की योजना से वंचित रह जाते हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की यूनिफार्म बनवाने के लिए सरकार उनके अभिभावकों को 12-12 सौ रुपये देती है। इससे 600 रुपये में दो यूनिफार्म, 175 रुपये का स्कूल बैग, 125 रुपये में जूता-मोजा, 200 रुपये का स्वेटर और 100 रुपये से स्टेशनरी खरीदने के लिए होते हैं।

बच्चों की यूनिफार्म में बिचौलियों को दूर रखने के लिए यह रुपये डीबीटी के माध्यम से सीधे अभिभावक के खाते में भेजे जाते हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस समय ग्रीष्मावकाश चल रहा है। वर्तमान में 1576 स्कूलों में 1.19 लाख छात्र पंजीकृत हैं।
इसमें से 70 हजार विद्यार्थियों व उनके माता-पिता का आधार, बैंक खाता समेत अन्य विवरण सत्यापित होकर राज्य परियोजना निदेशक को डाटा भेजा गया है। 49 हजार विद्यार्थियों के डाटा सत्यापन का कार्य चल रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि 70 हजार बच्चों की यूनिफार्म बनवाने के लिए अभिभावकों के खातों में जल्द रुपये आएंगे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...