back to top

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार किया है। एटीएस को पहले खुफिया जानकारी मिली थी कि एक गिरोह बांग्लादेश में छपने वाले भारतीय जाली नोटों की तस्करी कर उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में सप्लाई कर रहा है।

इसी सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक सर्विलांस के जरिए कार्रवाई करते हुए एटीएस ने पूर्व में मोहम्मद सुलेमान अंसारी और उसके सहयोगी इदरीश को 2,00,000 रुपये के जाली नोटों के साथ वाराणसी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 19 नवंबर 2024 को वाराणसी के थाना सारनाथ में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा गया था।

पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उन्हें बांग्लादेशी मूल के रफीकुल नामक तस्कर के माध्यम से भारत पहुंचने वाली नकली मुद्रा पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी जाकिर पुत्र आजीद अली उपलब्ध कराता था। जाकिर इस नकली खेप को सुलेमान, इदरीश और गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से देश के अलग-अलग हिस्सों में खपाता था।

वारदात के बाद से ही आरोपी जाकिर लगातार फरार चल रहा था, जिस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यूपी-एटीएस की टीम ने 3 जुलाई 2026 को जाकिर को मालदा से दबोच लिया और उसे वाराणसी लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई व पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि गिरोह के अन्य नेटवर्क और सदस्यों का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...