back to top

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है
लखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी जाती है. इसकी शुरूआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा से माता की आराधना करते हैं. नवरात्र का समापन नवमी तिथि को होता है, जिसे राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों के लिए समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए भी चैत्र नवरात्र काफी अनुकूल समय ला सकता है. नौकरी या करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है. लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें भी राहत मिलने के संकेत मिल सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए नवरात्र का समय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और कामकाज में विस्तार भी संभव है. इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. कुछ लोगों के लिए वाहन या घर से जुड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी यह नवरात्र शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. इस दौरान आपको नए प्रोजेक्ट्स या काम के अवसर मिल सकते हैं. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रह सकता है. धन प्राप्ति के कई रास्ते खुल सकते हैं और निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति या जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं।

RELATED ARTICLES

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...