back to top

जीएनएफसी का चौथी तिमाही का मुनाफा 88% बढ़कर 396 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (जीएनएफसी) का मार्च, 2026 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 88 प्रतिशत बढ़कर 396 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 211 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,333 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,177 करोड़ रुपये थी।पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, जीएनएफसी का शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के 597 करोड़ रुपये से बढ़कर 808 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 के 8,393 करोड़ रुपये की तुलना में 2025-26 में कंपनी की कुल आय घटकर 8,272 करोड़ रुपये रह गई। कुल परिचालन खर्च भी 7,603 करोड़ रुपये से घटकर 7,207 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 21 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है, जिसके लिए सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की मंज़ूरी ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

छत्तीसगढ़ पहुंचे योगी आदित्यनाथ, CM साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ का बस्तर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विष्णु देव साय ने उन्हें राज्य की परंपरा...

अधिवक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंस के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि जो अधिवक्ता सोमवार और शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालती कार्यवाही में...

भारत अगले हफ्ते क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा

नयी दिल्ली। भारत अगले हफ्ते क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक में पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की...

RBI रिपोर्ट में खुलासा : देश में वर्ष 2021 से 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड से लेनदेन चार साल में 2.6 गुना बढ़ा

मुंबई। देश में कैलेंडर वर्ष 2021 से 2025 के बीच क्रेडिट कार्ड लेनदेन में 2.6 गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।...

बेंगलुरु में तैनात DRDO इंजीनियर का रामगढ़ में पेड़ से लटका मिला शव, जांच शुरू

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पतरातू थाना क्षेत्र के...

फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर की कीमतें

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखने...