back to top

बलिया में युवती के साथ दुष्कर्म, घर में घुसकर युवक ने की दरिंदगी

बलिया। यूपी के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एक युवती के घर में घुसकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नगरा थाना के प्रभारी (एसओ) अतुल कुमार मिश्र ने सोमवार को तहरीर के हवाले से बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के घर में घुसकर गत 26 और 27 अप्रैल की मध्य रात्रि में थाना क्षेत्र के मलप गांव के सौरभ चौहान ने उससे बलात्कार किया। मिश्र ने बताया कि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर सौरभ चौहान के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 354 (महिला की मर्जी के विरुद्ध अश्लील चित्र दिखाना) और 457 (रात में किसी के घर में छिपकर अतिचार करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी सौरभ चौहान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रविवार को बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

RELATED ARTICLES

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...