back to top

भारत -पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण रिजर्व दिन में खिंचा

  • भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे।
  • सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे

कोलंबो। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के आक्रामक अर्धशतकों के दम पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मैच चरण के में रविवार को दो विकेट पर 147 रन बना लिये थे जब बारिश के कारण खेल रिजर्व दिन में कराने का फैसला लेना पड़ा। यहां प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे।

मैच अब कल दोपहर तीन बजे यहीं से शुरू होगा। विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रमश: आठ और 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।इसके मायने हैं कि कल खेलने के बाद भारतीय टीम को 24 घंटे से भी कम समय में सुपर फोर के अगले मैच में श्रीलंका से खेलना होगा।

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (56) और शुभमन गिल (58) अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे। रोहित ने 49 गेंद में 56 रन बनाये जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं गिल ने 52 गेंद की अपनी पारी में दस चौके जड़े। दोनों ने सिर्फ 100 गेंद में 121 रन जोड़े।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अतीत में रोहित को परेशान किया है लेकिन भारतीय कप्तान आज बेहतर तैयारी के साथ उतरे थे। उन्होंने अफरीदी को छक्का जड़ा और गिल ने भी उनका बखूबी साथ देते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों को खासी नसीहत दी।

भारत ने पहले पावरप्ले में ही 61 रन बिना किसी नुकसान के बना लिये थे। यह बहुत कम होता है कि अफरीदी पावरप्ले में विकेट लेने में नाकाम रहे। नसीम शाह ने 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर रोहित को परेशान करने की कोशिश की लेकिन विकेट नहीं ले सके।

लेग स्पिनर शादाब खान का रोहित ने पहले दो ओवर में तीन छकके लगाकर स्वागत किया। शादाब ने ही हालांकि भारतीय कप्तान को फहीम अशरफ के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा।वहीं अफरीदी ने गिल को धीमी लेग कटर पर सलमान आगा के हाथों लपकवाया। इसके बाद राहुल और कोहली ने विकेट संभालकर खेला।

इसके बाद भारी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। अंपायरों ने सात बजे, साढे सात, आठ और साढे आठ बजे मैदान का मुआयना करने के बाद मैच कल पूरा कराने का फैसला किया।भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का ग्रुप मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।एशिया कप के श्रीलंका चरण में बारिश ने मुकाबलों में लगातार खलल डाला है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका की राजधानी में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

RELATED ARTICLES

बिना कोई मैच गंवाए फीफा कप से बाहर हुई ईरानी टीम, जुझारू खेल से जीता दुनिया का दिल

तिजुआना (मैक्सिको)। नॉकआउट चरण में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम मंगलवार को उत्तरी अमेरिका से रवाना हो...

आस्ट्रेलिया में मेरा प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन इंग्लैंड दूसरे घर जैसा लगता है: चेतेश्वर पुजारा

नयी दिल्ली। चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर के दौरान आस्ट्रेलिया में कुछ बेहतरीन पारियां खेली लेकिन हाल ही में एमसीसी की आजीवन...

विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद एशियाड में भी कप्तानी करेंगी हरमनप्रीत कौर

नयी दिल्ली। इंग्लैंड में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद हरमनप्रीत कौर को जापान में होने वाले इस...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...