back to top

गाजा-इजराइल युद्ध : क़तर ने कहा-युद्धविराम के लिए वार्ता में कोई विशेष प्रगति नहीं

राफा। इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम के लिए मध्यस्थता कर रहे देश कतर ने कहा है कि इस दिशा में फिलहाल कोई खास प्रगति नहीं हो पाई है। कतर का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आरोप लगाया है कि हमास के आतंकवादी अपनी बेतुकी मांगों पर अड़े हुए हैं।

कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अपने संबोधन में मानवीय पहलू से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया। नेतन्याहू पर इस बात का बेहद दबाव है कि वह उन बंधकों को सुरक्षित लाएं जिन्हें हमास ने सात अक्टूबर को हमला करने के दौरान कब्जे में लिया था। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कहने पर इस सप्ताह की शुरुआत में एक प्रतिनिधिमंडल काहिरा भेजा था लेकिन उन्हें अब दोबारा भेजे जाने का कोई तुक नहीं समझ आ रहा।

हमास चाहता है कि गाजा में स्थाई युद्धविराम हो और इजराइल फलस्तीन के उन सभी कैदियों को रिहा करे जो उसकी जेलों में बंद हैं। नेतन्याहू ने मिस्र के साथ लगती गाजा की सीमा पर स्थित शहर राफा में जमीनी हमले रोकने के अंततराष्ट्रीय अनुरोध की भी अनदेखी की है। वह किसी भी सूरत में हमले रोकने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमास पर पूर्ण विजय के लिए हमले जरूरी हैं।

एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों और अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को मध्य गाजा में हवाई हमलों में बच्चों सहित 40 से अधिक लोग मारे गए और कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं। इजराइल की सेना ने कहा कि उसने हमास के खिलाफ हमले किये हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि गाजा में अब तक 28,858 लोग मारे गए हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...