back to top

गौबा ने कोरोना प्रभावित शहरों के नगर निगम आयुक्तों, डीएम के साथ की चर्चा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को काबू करने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने से पहले कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने देश में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई समेत कोरोना वायरस से प्रभावित 13 शहरों के नगर निगम आयुक्तों और जिला मजिस्ट्रेटों के साथ गुरुवार को बैठक की। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये 13 शहर देश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं और देश में संक्रमण के कुल मामलों में से करीब 70 प्रतिशत मामले इन्हीं शहरों में सामने आए हैं।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई इस बैठक में संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों एवं प्रधान सचिवों (स्वास्थ्य) ने भी भाग लिया। इस बैठक का एजेंडा कोविड-19 को लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई, चेन्नई, दिल्लीानई दिल्ली, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता/हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूर के नगर निगम आयुक्त इस बैठक में शामिल हुए।

अधिकारी ने बताया कि बैठक में संबंधित जिलाधिकारियों या जिला मजिस्ट्रेटों ने भी भाग लिया। इस बैठक में कोविड-19 से निपटने के लिए नगर निगमों के अधिकारियों और कर्मियों के उठाए कदमों की समीक्षा की गई। केंद्र सरकार ने शहरी बस्तियों में कोरोना वायरस से निपटने को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक जोखिम वाले कारकों पर काम करने, पुष्टि की दर, मृत्यु दर, मामले दोगुने होने की दर, प्रति 10 लाख लोगों पर जांच की संख्या इत्यादि को रणनीति में ध्यान में रखा गया। रणनीति में उन पहलुओं का जिक्र किया गया है, जिन्हें निषिद्ध और बफर जोन निर्धारित करते समय ध्यान में रखना है।

रणनीति में निषिद्ध क्षेत्रों में निर्धारित गतिविधियों जैसे इलाके में आवाजाही पर नियंत्रण, घर-घर जाकर संदिग्ध संक्रमितों का पता लगाने, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और सक्रिय मामले में इलाज के प्रोटोकॉल का जिक्र किया गया है। इसमें बफर जोन में भी निगरानी गतिविधियों की बात की गई है, जैसे सांस की बीमारी संबंधी मरीजों का पता लगाना, सामाजिक दूरी और साफ-सफाई के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना इत्यादि। उल्लेखनीय है कि देश में सबसे पहले 25 मार्च से 21 दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था, जिसे पहले तीन मई, फिर 17 मई और अब 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...