back to top

तमिल समुदाय की आकांक्षाएं पूरी करना श्रीलंका के अपने हित में : एस जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि एकीकृत श्रीलंका में समानता, न्याय और शांति के लिए तमिल लोगों की आकांक्षाओं का पूरा होना इस द्वीपीय देश के अपने हित में है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा, अपनी वार्ता के दौरान मैंने दोहराया कि श्रीलंका में सुलह प्रक्रिया के लिए भारत का स्थाई समर्थन है जो वस्तुत: एक समावेशी राजनीतिक दृष्टिकोण के लिए है, जो जातीय सद्भाव को प्रोत्साहित करता है।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने श्रीलंका में तमिलों के हितों की रक्षा से संबंधित मुद्दों पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए सभी स्तर पर द्विपक्षीय चर्चा के दौरान श्रीलंका से लगातार आह्वान किया है। उन्होंने कहा, भारत ऐसे भविष्य के निर्माण के लिए सभी स्तरों पर श्रीलंका के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, जिसमें कि एक एकीकृत श्रीलंका के भीतर समानता, न्याय, शांति और सम्मान से जीने की श्रीलंकाई तमिल समुदाय सहित समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाएं पूरी हो सके।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके श्रीलंकाई समकक्ष महिंदा राजापक्षे के बीच पिछले साल सितंबर महीने में हुए शिखर सम्मेलन के दौरान भी यह मुद्दा उठा था। एक अन्य सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि पिछले साल 74 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और 11 नावों को जब्त किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने राजनयिक प्रयासों से सभी मछुआरों को सुरक्षित रिहा करा लिया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...