back to top

फलों का विवाद : अनानास के बाद सीताफल को लेकर चीन से भिड़ा ताइवान

नई दिल्‍ली। अनानास के बाद सीताफल को लेकर चीन और ताइवान आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, चीन ने ताइवान से दो किस्मों के सीताफल आयात करने से मना कर दिया है। चीन का कहना है कि ताइवान से आयात हो रहे सीताफल में खतरनाक कीटाणु हैं। इसे लेकर ढाई करोड़ की आबादी वाले ताइवान ने 140 करोड़ की आबादी वाले चीन को धमकी दे डाली। ताइवान ने कहा है कि चीन फलों को लेकर बिगड़ते व्यापारिक संबंधों का हल 30 सितंबर तक निकाले। अगर चीन ऐसा नहीं करता है तो वह मामले को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) जाएगा। वहीं चीन का कहना है कि ताइवान के फलों में प्लानोकोकस माइनर नाम के कीटाणु मिल रहे हैं।

 

यह जानते हुए भी यदि चीन उनके फल आयात करता है तो उससे देश की जनता को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए चीनी सरकार ने ताइवान के फलों का आयात रोकने का फैसला लिया है। इसके जवाब में ताइवान के कृषि मंत्री चेन चू चुंग ने कहा कि चीन के आरोपों में कोई दम नहीं है। वह बिना किसी वैज्ञानिक तथ्य बताए आयात पर रोक की बात कर रहा है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

 

ताइवान सरकार ने अपने किसानों को नुकसान से बचाने के लिए 3.6 मिलियन डॉलर (करीब 26.50 करोड़ रुपए) की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। ताइवान सरकार का कहना है कि हम अपने किसानों को अधर में नहीं छोड़ सकते। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहला मौका नहीं है, जब ताइवान और चीन आमने सामने हैं। ताइवान पर हक जताने को लेकर दोनों देशों के बीच दशकों से विवाद चला आ रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...