back to top

फ्रांस के राष्टूपति ने इराकी शहर मोसुल की यात्रा की

मोसुल। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने रविवार को इराक के उत्तरी शहर मोसुल की यात्रा की जो 2017 में इस्लामिक स्टेट (आईएस) को हराने की लड़ाई में बुरी तरह तबाह हो गया था। मैक्रों ने कैथोलिक चर्च आर लेडी आफ दी आवर चर्च जाने के साथ अपनी मोसूल यात्रा शुरू की। उनके स्वागत में सफेद कपड़े पहने बच्चों ने हाथों में इराक और फ्रांस के झंडे लिये हुए थे और गाना गा रहे थे। आईएस के इस्लामिक शासन के दौरान यह गिरजाघर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। देश में आईएस का शासन 2017 से 2017 तक था। यह वही गिरजाघर है जहां पोप फ्रांसिस ने मार्च में इराक यात्रा के दौरान विशेष प्रार्थना की थी। अपनी यात्रा के दौरान पोप फ्रांसिस ने इराक के ईसाइयों से मुस्लिम चरमपंथियों द्वारा उनके साथ की गयी नाइंसाफी को माफ करने एवं देश के निर्माण में हाथ बंटाने का आह्वान किया था।

 

गिरजाघर में कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने के दौरान मैक्रो को वहां के पादरी ने 19 वीं सदी में बनाये गये इस धर्मस्थल के बारे में बताया। उसकी दीवारों पर गोलियों के निशान अब भी नजर आ रहे थे। इराकी पादरी रईद अब्दुल ने मैक्रों से कहा, हमें आशा है कि फ्रांस मोसूल में वाणिज्य दूतावास खोलेगा। उन्होंने राष्ट्रपति से मोसुल के हवाई अड्डे के पुनर्निर्माण में मदद करने का भी आह्वान किया। मैक्रों उसके बाद मोसूल की ऐतिहासिक अल-नूरी मस्जिद गये जिसे 2017 में आईएस के साथ लड़ाई के दौरान उड़ा दिया था और बाद में उसका पुनर्निर्माण कराया गया। यह वही मस्जिद है जहां से आईएस के स्वयंभू खलीफा अबू बकर अल बगदादी ने 2014 में खिलाफत की स्थापना की घोषणा की थी। मैक्रों शनिवार तड़के बगदाद पहुंचे थे जहां उन्होंने मध्य पूर्व में तनाव घटाने पर केंद्रित सम्मेलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका भले ही जो कदम उठाए लेकिन फ्रांसीसी सैनिक तब तक इराक में रहेंगे जब तक इराक सरकार चाहेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...