back to top

फ्रेंच ओपन : क्वार्टर फाइनल में क्वितोवा, सिटसिपास और रूबलेव

पेरिस। विंबलडन में दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने सोमवार को यहां लंबे इंतजार के बाद फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि पुरूष वर्ग में स्टेफनोस सिटसिपास और आंद्रेइ रूबलेव ने पहली बार इस ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। चेक गणराज्य की सातवीं वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने चीन की गैर वरीय झांग शुहाई को 6-2, 6-4 से हराया।

यह पिछले आठ वर्षों में पहला अवसर है जबकि क्वितोवा ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित की। इससे पहले यह 30 वर्षीय खिलाड़ी 2012 में रोलां गैरा में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। झांग पहले सेट में जब 2-5 से पीछे चल रही थी तब उन्होंने मेडिकल टाइम आउट भी लिया था। क्वितोवा ने इस बीच कोर्ट फिलिप चैटरियर पर सर्द मौसम से बचने के लिए गुलाबी रंग का कोट ओढ़ लिया था।

क्वितोवा अगले दौर में लॉरा सीगमंड से भिड़ेगी। इस गैरवरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी ने स्पेन की पॉला बादोसा को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त सिटसिपास ने बुल्गारिया के 18वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 7-6 (9), 6-2 से हराया। पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाला यह यूनानी खिलाड़ी अंतिम चार में पहुंचने के लिए रूस के 13वें वरीय आंद्रेई रूबलेव से भिड़ेगा।

रूबलेव ने चौथे दौर के एक अन्य मुकाबले में हंगरी के मार्टन फुस्कोविक्स को 6-7 (4), 7-5, 6-4, 7-6 (3) से पराजित किया। उन्होंने चौथे सेट में 4-5 और 0-40 से पिछडऩे के बाद तीन सेट प्वाइंट बचाकर शानदार वापसी की और फिर दूसरे मैच प्वाइंट पर मुकाबला अपने नाम किया। यूएस ओपन में दो बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले रूबलेव इससे पहले फ्रेंच ओपन में कभी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। इस बीच टूर्नामेंट के अंतिम सप्ताह में भी स्टेडियम में कुछ दर्शक दिखाई देंगे क्योंकि पेरिस पुलिस ने प्रतिदिन 1000 दर्शकों की सीमा को कम नहीं करने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...