back to top

फ्रांसीसी रक्षा मंत्री के अगले महीने भारत आने की संभावना

नई दिल्ली। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली के पांच राफेल लड़ाकू विमानों को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने और रणनीतिक संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ बातचीत के उद्देश्य से अगले महीने भारत दौरे पर आने की उम्मीद है। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल विमानों को औपचारिक रूप से शामिल किए जाने का समारोह अंबाला वायुसेना अड्डे पर 10 सितंबर को होगा। इस दौरान सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और शीर्ष सैन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्ली की संभावित यात्रा के लिए दोनों पक्ष संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा फ्रांस से 36 और राफेल लड़ाकू विमानों की संभावित खरीद को लेकर भी पार्ली की इस यात्रा के दौरान शुरुआती चर्चा हो सकती है।

सैन्य प्रतिष्ठान के कुछ अधिकारियों की राय है कि संचालन संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों के कम से कम चार स्क्वाड्रन होने चाहिए। एक स्क्वाड्रन में कम से कम 18 विमान होते हैं। मामले के बारे में जानकारी रखने वालों ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह सबसे सस्ता विकल्प होगा क्योंकि भारतीय जरूरत से जुड़े सभी साजोसामान को लेकर शोध और विकास के काम की लागत पहले हुए सौदे में ही समाहित है। ऐसा समझा जा रहा है कि फ्रांसीसी पक्ष भी नए ऑर्डर के विकल्प को लेकर बातचीत का इच्छुक है।

सिंह के साथ दो जून को फोन पर हुई बातचीत में फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने भारत आने और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की थी। पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को वायुसेना के अंबाला हवाई ठिकाने पर पहुंची थी। उन्हें अभी औचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि भारत ने 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल विमान खरीदने के लिए फ्रांस के साथ सितंबर 2016 में अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। भारत को अब तक 10 राफेल विमानों की आपूर्ति की जा चुकी है जिनमें से पांच अभी फ्रांस में ही हैं जिससे भारतीय वायुसेना के पायलट उन पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। सभी 36 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति 2021 के अंत तक पूरी होने की समयसीमा तय की गई है।

पांच राफेल लड़ाकू विमानों के अगले जत्थे के नवंबर तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। रूस से 23 साल पहले सुखोई विमानों के आयात के बाद भारतीय वायुसेना के लिए राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का यह सौदा हुआ है। फ्रांस से मिलने वाले 36 राफेल विमानों में से 30 लड़ाकू विमान होंगे जबकि छह प्रशिक्षण विमान। प्रशिक्षण विमान दो सीटों वाले होंगे और उनमें लड़ाकू विमानों वाली लगभग सभी विशेषताएं होंगी।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...