back to top

बीते वित्त वर्ष में प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई 4.59 प्रतिशत घटी

नई दिल्ली। देश के 12 प्रमुख बंदरगाहों से माल ढुलाई (माल चढ़ाना-उतारना) बीते वित्त वर्ष 2020-21 में 4.59 प्रतिशत घटकर 67.26 करोड़ टन रही। भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) ने यह जानकारी दी। इन बंदरगाहों पर माल ढुलाई 2019-20 में 70.5 करोड़ टन रही थी। इससे पहले 2018-19 में यह 69.9 करोड़ टन और 2017-18 में 67.9 करोड़ टन रही थी।

बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने हाल में कहा था कि कोविड-19 महामारी के प्रतिकूल प्रभाव की वजह से मार्च से प्रमुख बंदरगाहों पर ढुलाई पर प्रतिकूल असर पड़ा है। आईपीए के अनुसार बीते वित्त वर्ष में माल ढुलाई इससे पिछले साल की तुलना में 4.59 प्रतिशत घटी है। कोविड-19 महामारी की वजह से कंटेनर, कोयला और पेट्रोलियम, तेल, लुब्रिकेंट (पीओएल) की ढुलाई में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

आईपीए की रिपोर्ट के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में पारादीप और मोर्मुगाव को छोड़कर अन्य की ढुलाई में गिरावट आई। इस दौरान पारादीप बंदरगाह की ढुलाई 1.65 प्रतिशत बढ़कर 11.45 करोड़ टन और मोर्मुगाव की ढुलाई 37.06 प्रतिशत बढ़कर 2.19 करोड़ टन पर पहुंच गई। वित्त वर्ष के दौरान कामराजार बंदरगाह की ढुलाई 18.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.58 करोड़ टन रह गई। वहीं इस अवधि में मुंबई और वी ओ चिदंबरनार बंदरगाहों की ढुलाई में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

कोचिन, न्यू मेंगलूर और चेन्नई बंदरगाहों की ढुलाई करीब सात प्रतिशत घट गई। जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) की ढुलाई में 5.32 प्रतिशत की गिरावट आई। इसी तरह दीनदयाल बंदरगाह और कोलकाता बंदरगाह की ढुलाई चार प्रतिशत से अधिक घट गई। विशाखापत्तनम बंदरगाह की ढुलाई 3.96 प्रतिशत नीचे आई। देश की कुल माल ढुलाई में इन प्रमुख बंदरगाहों की हिस्सेदारी करीब 61 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...