back to top

प्लॉट के नाम पर एक करोड़ की ठगी, गिरफ्तार

 

लखनऊ । साइबर क्राइम सेल व थाना विभूतिखण्ड की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्रापर्टी डीलिंग का आॅफिस खोलकर सेना व पुलिसकर्मियों को अच्छी लोकेशन पर रियायती दरों में प्लॉट दिखाकर एडवांस बुकिंग कराने के नाम पर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाला एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार । जिसका नाम अमित मौर्या पुत्र बच्ची लाल निवासी निखोडा कुमिहांवा जनपद कौशाबी है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कई लोगों ने अपने साथ हुई ठगी के सम्बन्ध में थाना विभूतिखण्ड में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था एवं जिसकी सूचना विवेचक द्वारा साइबर क्राइम सेल, पुलिस कमिश्नरेट को दी गयी। पीड़ितों द्वारा तहरीर में बताया गया कि वर्ष 2022 में वादी व अन्य उपरोक्त लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि वह लोग जमीन की तलाश कर रहे थे कि अमित मौर्या द्वारा उन लोगों को लू-लू मॉल के सामने, मेदान्ता हॉस्पिटल के पीछे आदि पॉश एरिया में प्लॉट दिखाये गये व भोले-भाले लोगों को विश्वास में लेकर एडवांस बुकिंग के नाम पर लगभग एक करोड़ की ठगी करके अपना आॅफिस व मोबाइल नम्बर बन्द करके फरार हो गया था। जिसकी सूचना साइबर क्राइम सेल में प्राप्त होने के उपरान्त, साइबर क्राइम सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सर्विलांस की मदद से विवेचक के साथ अथक परिश्रम के उपरान्त एक नफर शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्त से उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा प्रापर्टी डीलिंग में अच्छे प्रॉफिट को देखते हुये शिवांगी टॉवर विभूतिखण्ड में आॅफिस खोला गया था तथा दिखावे के लिये मैनें अपने साथ वाउन्सर व अच्छी गाड़ियों को रखा था, जिससे कि लोग आसानी मुझ पर विश्वास कर सकें। मेरे द्वारा मुख्य रूप से सेना के जवानों को टारगेट कर प्रापर्टी दिखायी जाती थी, क्योंकि सेना के जवान व पुलिस कर्मी अच्छी लोकेशन देखकर जल्दी ही विश्वास कर लेते हैं, जिसका लाभ उठाकर मैने दूसरे बिल्डरों के द्वारा की गयी प्लॉटिंग को अपनी प्लॉटिंग बताते हुये रियायती दर पर अच्छी-अच्छी लोकेशन पर प्लॉट दिखाता था, लोगों को जो भी लोकेशन पसन्द आती थी, मैं उसमें एडवांस बुकिंग के नाम पर उन लोगों को विश्वास में लेकर रुपये ले लेता था। जब मेरे पास काफी ज्यादा रुपये इकट्ठे हो गये तब मैं अपना आफिस व मोबाइल नम्बर बन्द करके फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

मऊ। जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने...

कक्षा छह की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

बलिया। बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा से अश्लील...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...