back to top

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से चौथे व्यक्ति की मौत, 173 लोग संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से गुरुवार को चौथी मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से चौथे व्यक्ति की मौत पंजाब में हुई है। मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 173 हो गई है।

इनमें 25 विदेशी नागरिक… 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन और कनाडा, इंडोनेशिया तथा सिंगापुर का एक-एक नागरिक हैं। अभी तक पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया, भारत में फिलहाल कोविड-19 के कुल 149 मामले हैं। उसके अनुसार, अभी तक 20 लोगों का इलाज हो चुका है, या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है या फिर वे कहीं और चले गए हैं।

जबकि चार अन्य लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अभी तक एक विदेशी नागरिक सहित कुल 12 मामलों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों सहित 47 मामले आए हैं। उत्तर प्रदेश में 19, केरल में दो विदेशियों सहित 27, कर्नाटक में 14, लद्दाख में आठ, जम्मू-कश्मीर में चार और तेलंगाना में दो विदेशियों सहित छह मामलों की पुष्टि हुई है।

राजस्थान में दो विदेशियों सहित सात, तमिलनाडु तीन और पंजाब में दो, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई हैं वहीं हरियाणा में 14 विदेशी नागरिकों सहित 17 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का किया उद्घाटन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नौवें तीन दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया और 'आम महोत्सव 2026'...

सीरिया की राजधानी के एक कैफे में विस्फोटक उपकरण में धमाका, नौ लोगों की मौत

दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफÞे में बृहस्पतिवार को एक विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ, जिससे कम से कम नौ लोगों की...

यह केवल कलयुग नहीं, छलयुग है, इस धोखे के दौर में सतर्क रहें : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

राममंदिर दान चोरी का मामला: SIT मंदिर ट्रस्ट के पिछले 5 साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर में दान...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विविध शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा 16वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में, राजभवन, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय...

चातुर्मास पूर्व जैन मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

श्रीजी पूजन, गुरु अर्चना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगालखनऊ। आगामी चातुर्मास से पूर्व नगर में जैन समाज द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों...

कोलकाता और बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

9 को मनाया जाएगा श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सवलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी 9 जुलाई को...

अस्सी प्रतिशत साहित्यकार अपनी हिंदी अपनी जेब में रखकर चलते हैं : व्योमा मिश्रा

बालकथाओं का फ्रÞेंच से हिंदी में अनुवाद कियालखनऊ। व्योमा मिश्रा एक मानी हुई साहित्यकार, अनुवादक और स्थापित सृजनात्मक एडिटर और प्रूफ-रीडर हैं और लंबे...