back to top

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमलों में चार पुलिसकर्मी मारे गए, नौ लोग घायल

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस थानों और चौकियों को निशाना बनाकर किए गए सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये हमले बुधवार को हुए। उन्होंने बताया कि पेशावर में हसन खेल पुलिस थाने और दो चौकियों पर हमलों को विफल करते समय एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि ऊपरी दीर में आतंकवादियों ने त्वरित प्रतिक्रिया बल के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि खैबर जिले में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने साखी पुल स्थित फ्रंटियर कोर-पुलिस की संयुक्त चौकी पर हमला किया, लेकिन कड़ी जवाबी कार्वाई के बाद उन्हें खदेड़ दिया गया। नासिर बाग और मत्तानी इलाकों में भी इसी तरह के हमलों को पुलिस ने बिना किसी नुकसान के विफल कर दिया।

बन्नू में आतंकवादियों ने होविद पुलिस थाने की सीमा के भीतर माझांगा जांच चौकी को निशाना बनाया, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि चारसद्दा जिले में, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने नास्ता पुलिस थाने के अंतर्गत एक जांच चौकी पर एक हथगोला फेंका। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पूरे प्रांत में सभी पुलिस थानों और चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...