back to top

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से चार और मौत, 376 नए मरीज मिले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीज़ों की मौत हो गई जबकि 376 नए मरीज पाए गए हैं। राज्य में अब कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8,584 पहुंच गया है और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,97,238 हो गई है।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 376 नए संक्रमित पाए गए हैं और इसी अवधि में 789 मरीज़ों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,80,482 लोग कोविड-19 से ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के 8,172 उपचाराधीन मरीज़ों में से 2,796 लोग घर पर पृथकवास में हैं तथा 757 लोग निजी चिकित्सालयों में और बाकी सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1.21 लाख नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक कुल 2.64 करोड़ से ज्यादा परीक्षण किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 5,299 तथा अब तक कुल 4,15,209 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श लेने वाला उत्तर प्रदेश देश में प्रथम राज्य बन गया है। प्रसाद ने सभी लोगों से अपील की है कि जब तक कोरोना वायरस के खिलाफ टीके की दोनों खुराक लग नहीं जाती तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हो जाती, तब तक कोविड-19 संबंधी ऐहतियातों का पालन अवश्य करें।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...