back to top

जम्मू-कश्मीर में लश्कर के चार आतंकवादी तथा 5 सदस्य गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा और सोपोर इलाके में लश्कर ए तैयबा के चार आतंकवादियों के साथ ही आतंकी समूह के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले को हंदवाड़ा इलाके में गुंड चोगल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर तलाशी अभियान चलाया था। उन्होंने कहा, तलाशी अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इनकी पहचान परवेज अहमद चोपन, मुदासिर अहमद पंडित, मोहम्मद रफी शेख और बुरहान मुश्ताक वानी के तौर पर की गई है। उन्होंने कहा कि उनके पास से तीन एके-47 राइफलें, एके-47 राइफल की आठ मैगजीन, 332 कारतूस, 12 हथगोले, तीन पिस्तौल, पिस्तौल की छह मैगजीन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार देर रात को कुपवाड़ा जिला अंतर्गत हंदवारा इलाके के शालपोरा गांव में एक अन्य खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान लश्कर के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इनकी पहचान आजाद अहमद भट इरशाद अहमद और अल्ताफ अहमद बाबा के रूप में हुई और इनके कब्जे से दो पिस्तौल और दो हथगोले और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने गुरुवार शाम को बारामुला जिले के सोपोर इलाके से दो अन्य वसीम अहमद और जुनैद राशिद गनी को सादिक कॉलोनी सुरक्षा चौकी के पास जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...