back to top

पत्रकार से मारपीट के मामले में भाजपा के चार पदाधिकारी गिरफ्तार, जमानत मिली

रायपुर। भाजपा की रायुपर जिला इकाई के प्रमुख सहित चार पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय में स्थानीय पत्रकार से कथित तौर पर मार-पीट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

पत्रकार सुमन पांडे की ओर से दर्ज कराई

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पत्रकार सुमन पांडे की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भाजपा के रायपुर जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और तीन स्थानीय पदाधिकारियों विजय व्यास, उत्कर्ष त्रिवेदी और दीना डोंगरे को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ भादंवि की धारा 342, 323 और 34 में मामला दर्ज किया गया। हालांकि बाद में पुलिस थाने से उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। घटना से नाराज पत्रकार रविवार को रायपुर प्रेस क्लब के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वे भाजपा से आरोपियों के निलंबन की मांग कर रहे हैं। स्थानीय वेबसाइट के लिए काम करने वाले पांडे ने अपनी शिकायत में कहा कि उससे शनिवार को मारपीट की गई, जब वह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में हार की समीक्षा के लिए आयोजित भाजपा नेताओं की जिला स्तरीय बैठक की वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि पत्रकार को सिर पर मामूली चोटें आईं हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...