back to top

धन शोधन मामले में तृणमूल के पूर्व सांसद केडी सिंह गिरफ्तार, ईडी की हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने 1900 करोड़ रुपए के कथित पोंजी स्कीम घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं कारोबारी कंवर दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने एलकेमिस्ट लिमिटेड के 59 वर्षीय संस्थापक पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया और धनशोधन निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत उन्हें मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सिंह को बुधवार को यहां की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 16 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेजा गया। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन के दो मामलों में सिंह और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों पर सितंबर 2019 में दिल्ली एवं चंडीगढ़ में छापेमारी की थी।

सिंह दवा कंपनी एलकेमिस्ट लिमिटेड के अध्यक्ष थे और उन्होंने 2012 में पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जाता है कि वह वर्तमान में कारोबारी समूह के एमरिटस चेयरमैन और संस्थापक हैं। ईडी दो मामलों में उनके खिलाफ जांच कर रही है। पहला मामला कोलकाता पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर और दूसरा मामला बाजार नियामक सेबी की ओर से दाखिल आरोप पत्र के आधार पर दायर किया गया है।

वर्ष 2108 में कोलकाता पुलिस ने सिंह, उनके बेटे करनदीप सिंह, एलकेमिस्ट टाउनशिप इंडिया लिमिटेट, एलकेमिस्ट होल्डिंग्स लिमिटेड तथा अन्य कंपननियों तथा निदेशकों के खिलाफ हजारों उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। वहीं सिंह और उनकी कंपनी एलकेमिस्ट इंफ्रा रेड रिएलिटी लिमिटेड के खिलाफ एक अन्य मामला 2016 में दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...