back to top

सपा के पूर्व विधायक ने ससुराल पहुंचकर मचाया तांडव, गिरफ्तार

 

लखनऊ। सपा नेता और तिंदवारी, बांदा के पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, शुक्रवार देर रात तेलीबाग शराब के नशे में धुत होकर इनोवा से ससुराल पहुंचे और मकान के गेट में टक्कर मारने के बाद अन्दर घुसे। यही नहीं जब पत्नी बच्चे और ससुराल के लोगों ने विरोध किया तो उनको भी पीटा, और उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ा तो पड़ोस के लोग एकत्र हो गये और घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर पहुंची और आरोपी की पत्नी की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल रवाना कर दिया है।

शालिनी प्रजापति ने बताया कि वह अपने शराबी पूर्व विधायक पति की प्रताड़ना से तंग आकर पिछले 4वर्षों से अपने 2बच्चों के साथ,अपनी मां के मकान नंबर 591/252 कुम्हार मंडी तेलीबाग,कोतवाली पीजीआई लखनऊ में रहती हैं। शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे शराब पीकर ससुराल पहुंचे बृजेश कुमार प्रजापति ने गेट पर इनोवा गाड़ी से टक्कर मारी। यह सपा नेता है,पूर्व में तिंदवारी बांदा से विधायक रह चुक हंै,घर में तोड़फोड़ की, जान से मारने की कोशिश की। शालिनी प्रजापति दो बच्चे, मां ,भाई भाभी, चाचा चाची, दादी सब पर कार चढ़ाने की कोशिश की। सब किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे, व पुलिस को सूचना दी।
शालिनी का कहना था कि पूर्व विधायक पति शराब का आदी है, वह शराब और सत्ता के नशे में कुछ भी कर सकता है। पिछले लगभग 4 वर्ष से प्रताड़ित कर रहा है। शालिनी ने कहा कि वह बच्चों, मेरे मायके वालों को जान से मारना चाहता है।

पूर्व विधायक पहले भी कुम्हार मंडी में कर चुका है तांडव:

इन्स्पेक्टर पीजीआई राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच करवा कर,पीड़िता की तहरीर पर समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है और पुलिस रिमांड मांगी गई है।

RELATED ARTICLES

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

मऊ। जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने...

कक्षा छह की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

बलिया। बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा से अश्लील...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...