back to top

कम प्रतिव्यक्ति आय के लिए पूर्ववर्ती सरकारें जिम्मेदार : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय कम होने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।

योगी ने विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 202021 के आम बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए बताया कि प्रदेश में इस वक्त प्रतिव्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के मुकाबले लगभग आधी ही है। मगर हमारी सरकार जब 2022 में अपना कार्यकाल पूरा करेगी, तब तक यह राष्ट्रीय औसत को छूने लगेगी। मुख्यमंत्री ने आंकड़े देते हुए कहा कि नोएडा में प्रतिव्यक्ति आय छह लाख 17 हजार रुपए है जबकि बलरामपुर की प्रतिव्यक्ति आय महज 3200 रुपए है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह नोएडा का विकास हुआ, उसी तरह बलरामपुर, चित्रकूट और चंदौली का विकास भी हो सकता था। यह विषमता क्यों है? उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बजट को संतुलित करने का प्रयास नहीं किया, यह विषमता इसीलिए है।

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर विकास योजनाओं का लाभ देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कभीकभी हमें सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए सबका शब्द का प्रयोग करना पड़ता है। हम कहते हैं सबका साथ, पूरे प्रदेश का विनाश। योगी ने कहा कि नीति आयोग ने विकास के लिए छह मानक तैयार किए हैं। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सिंचाई एवं जलसंसाधन, क्षमता विकास और वित्तीय समावेशन शामिल हैं। इन सभी पर हमारी सरकार ने मुस्तैदी से काम शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने पूरे देश में 112 आकांक्षात्मक जनपद चुने हैं। उनमें से आठ जिले उत्तर प्रदेश के हैं। ये जिले इस समय विकास के मामले में राष्ट्रीय औसत के करीब हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बुंदेलखण्ड इलाके में 15 हजार करोड़ रुपए की लागत से हर घर नल योजना शुरू कर रही है। अमेठी समेत 16 जिलों में मेडिकल कॉलेज बना रही है। सरकार की योजना है कि हर ग्राम पंचायत में एक सामूहिक शौचालय का निर्माण हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब उनकी सरकार बनी थी तब राज्य में कुल 16264 बैंक शाखाएं थीं, जो अब 18869 हो गई हैं। पहले बैंकों में सिर्फ आठ करोड़ 62 लाख खाते थे। आज यह संख्या 16 करोड़ 36 लाख हो गई है। योगी ने कहा कि हमारे एजेंडा में प्रदेश की 23 करोड़ जनता होनी चाहिए। मैं सबसे अपील करूंगा कि यह बजट सकारात्मक सोच के साथ पेश किया गया है, लिहाजा इसे पारित करने में सभी पक्ष सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...