back to top

संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजनों को राहत राशि देने के लिए जिलों में समिति बनाएं : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को राहत राशि वितरित करने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में समिति गठित करने और विस्तृत दिशानिर्देश जारी करने के आदेश दिये। रविवार को यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम को निर्देश दिया कि संक्रमण के कारण असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों को अब 50 हजार रुपये राहत राशि के तौर पर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र परिवार इस राहत राशि से वंचित न रहे। इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश यथाशीघ्र जारी कर दिए जांए और जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाए।

बयान के अनुसार प्रदेश के कुल 75 जिलों में से इस समय 42 जिले कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो गये हैं जबकि 16 जिलों में सिर्फ एक-एक मरीज है। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 119 रह गई है। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार राज्य के कानपुर नगर, लखीमपुर-खीरी, जौनपुर, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, सोनभद्र, अमरोहा, चन्दौली, प्रतापगढ़, कुशीनगर, उन्नाव, बदायूं, सुल्तानपुर, बिजनौर, इटावा, हरदोई, शामली, ललितपुर, हापुड़, सीतापुर, गोंडा, रामपुर, बस्ती, बहराइच, मीरजापुर, र्फुखाबाद, मैनपुरी, एटा, बागपत, मऊ, संतकबीरनगर, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, कौशाम्बी, श्रावस्ती, महोबा, कासगंज और हाथरस जिलों में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। ये जिले कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...