back to top

तीन दिवसीय भू-आर्थिक सम्मेलन का आयोजन करेगा विदेश मंत्रालय

मुंबई। विदेश मंत्रालय अगले सप्ताहांत भू-आर्थिक मुद्दों पर केन्द्रित तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। सम्मेलन के वक्ताओं में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होंगे। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुणे इंटरनेशनल सेंटर के साथ होने वाले इस सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, जापान, मॉरीशस, मालदीव और भूटान की सरकारों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और चीन के बीच संबंधों में खटास चल रही है। दोनों देशों के बीच पिछले साल सीमा विवाद चरम पर पहुंच गया था, जिसे लेकर बातचीत अभी चल रही है। सेवानिवृत्त राजनयिक गौतम बंबावाले इस कार्यक्रम के संयोजक हैं। वह 2018 तक चीन में भारत के राजदूत रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि इस आयोजन में दुनिया भर से प्रतिनिधि शामिल होंगे। चीन के बारे में एक विशिष्ट प्रश्न का उत्तर देते हुए, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एशियाई विकास बैंक के एक उपाध्यक्ष भी हिस्सा ले रहे हैं, जो एक चीनी नागरिक हैं।

उनके अलावा बीजिंग स्थित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के एक अधिकारी भी इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रमुख वक्ताबों में आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल, उद्योगपति कुमारमंगलम बिड़ला, राजीव बजाज और नौशाद फोर्ब्स, विदेश सचिव एच वी श्रृंगला, डब्ल्यूटीओ में भारतीय राजदूत ब्रजेंद्र नवनीत तथा वाणिज्य सचिव अनूप वधावन शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...