back to top

77वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार नौ राज्यों के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान सभा मार्ग पर संस्कृति विभाग की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर पहली बार देश के नौ राज्यों के 200 से अधिक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम ने देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता के रंग बिखेरे। साथ ही उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों एवं स्कूली छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

गणतंत्र दिवस के आयोजन में संस्कृति विभाग की ओर से एक अनूठी प्रस्तुति देखने को मिली। इस वर्ष पहली बार नौ राज्यों के कलाकारों ने विधान सभा मार्ग पर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिनमें गुजरात, बिहार, असम, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र से आए कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के कलाकारों ने सिंगफो व निशि जनजाति के लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बिहार के मिथिलांचल का झिझिया नृत्य, छत्तीसगढ़ का राउत नाचा, गुजरात का ढाल-तलवार रास तथा जम्मू-कश्मीर का रऊफ नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। मध्य प्रदेश के बधाई, महाराष्ट्र के लेजियम, सिक्किम के तमांग सेलो और त्रिपुरा के जनजातीय लोक नृत्य ने विविधता में एकता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने भी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का भव्य प्रदर्शन किया। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के कलाकारों ने कथक, अयोध्या के बधावा और फारूवाही लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में मथुरा का शंख वादन और मयूर लोक नृत्य, साथ ही प्रयागराज का ढेढ़िया लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, स्कूली छात्रों की टुकड़ियों ने भी राष्ट्रीय एकता की थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। गणतंत्र दिवस के इस सांस्कृतिक आयोजन ने दर्शकों में जोश और उत्साह का संचार किया। संस्कृति विभाग की इस रचनात्मक पहल ने प्रदेश की राजधानी से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सशक्त संदेश प्रसारित किया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...