back to top

लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें, राज्य सरकारें ले इसकी जिम्मेदारी : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोगों से लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की अपील करते हुए राज्य सरकारों से कहा कि वे नियमों और कानूनों का पालन कराना सुनिश्चित करें।

मोदी ने ट्वीट किया, लॉकडाउन को अब भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। प्रधानमंत्री ने कहा, राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।

इससे एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकारों से उन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किए जाने का आदेश जारी करने को कहा है जहां कोविड-19 के पुष्ट मामले सामने आए या जहां इससे लोगों की मौत हुई है। इनमें दिल्ली के सात जिले शामिल हैं।

इससे साथ ही अंतरराज्ईय बस सेवाएं भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो समेत सभी मेट्रो सेवाएं भी स्थगित रहेंगी। जिन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किए जाने का फैसला किया गया है, उनमें दिल्ली से सेंटल, पूर्वी दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली शामिल हैं।

75 जिलों की सूची

उत्तर प्रदेश का वाराणसी, गाजियाबाद, जीबी नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, लखनऊ शामिल है। महाराष्ट्र में अहमदनगर, औरंगाबाद, मुम्बई, नागपुर, मुम्बई उपनगरीय, पुणे, रत्नागिरि, रायगढ़, ठाणे, यवतमाल तथा केरल का अलापुझा, एर्नाकुलम, इडुकी, कन्नूर, कसारगोड, कोट्टयम, मल्लपुरम, तिरूवनंतपुरम, पथानामथिटा, त्रुसूर शामिल है। इसमें कर्नाटक से बेंगलूर, चिकबल्लभपुर, मैसूर, कोडागू, कालबुर्गी शामिल है। गुजरात से कच्छ, राजकोट, गांधीनगर, सूरत, बड़ोदरा, अहमदाबाद शामिल है। हरियाणा से फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकुला, पानीपत, गुरूग्राम और हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा शामिल है। पंजाब से होशियारपुर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर तथा राजस्थान से भीलवाड़ा, झुंझनू, सिकर, जयपुर तथा तमिलनाडु से चेन्नई, इरोड और कांचीपुरम शामिल है। तेलंगाना से हैदराबाद, भद्राद्री कोथागुडम, मेदचई, रंगा रेड्डी, संगारेड्डी तथा उत्तराखंड से देहरादून शामिल है। इस सूची में पश्चिम बंगाल से कोलकाता एवं उत्तरी 24 परगना, ओडिशा से खुर्दा तथा उत्तराखंड से श्रीनगर, जम्मू के अलावा चंडीगढ़ और आंध्रप्रदेश के प्रकाशम, विजयवाडा, विशाखापत्तनम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...