back to top

त्योहार और सर्दियों में कोरोना के मद्देनजर उचित व्यवहार का करें पालन : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को लोगों से अपील की कि वे आगामी त्योहारों के मौसम और सर्दियों में कोविड-19 के मद्देनजर उचित व्यवहार का पालन करें। उस दौरान बीमारी में वृद्धि होने की आशंका है।

हर्षवर्धन ने यहां वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए कोविड-19 संबंधी उच्च स्तरीय मंत्री समूह (जीओएम) की 21 वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भारत में 62,27,295 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.78 प्रतिशत है जो दुनिया में सबसे अधिक है। इसके अलावा यहां मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है जो सबसे कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक एक बयान के अनुसार सबसे पहले हर्षवर्धन ने कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार जताया जो लगातार कई महीनों से महामारी के खिलाफ लड़ रहे हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। इसके अलावा मामलों की संख्या के दोगुना होने में लगने वाला समय बढ़कर 74.9 दिन हो गया है।

उन्होंने कहा, अभी कुल 1,927 प्रयोगशालाओं के कारण परीक्षण में वृद्धि हुई है। भारत की परीक्षण क्षमता प्रति दिन 15 लाख तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 11 लाख नमूनों की जांच की गई। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने लोगों के त्योहार मनाते हुए बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार अपनाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए देशव्यापी जन आंदोलन शुरू किया है।’

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ सुजीत के सिंह ने एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की कि कैसे सरकारी नीतियों से भारत में महामारी पर महत्वपूर्ण नियंत्रण हासिल करने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि पूरे भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.36 प्रतिशत है और दादर एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में यह दर 96.25 प्रतिशत है। उसके बाद अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (93.98 प्रतिशत) और बिहार (93.89 प्रतिशत) हैं।

बयान के अनुसार हाल के दिनों में मामलों की संख्या में भारी वृद्धि के कारण केरल में यह दर सबसे कम 66.31 प्रतिशत है। उन्होंने इस मौसम में इन्फ्लूएंजा और वेक्टर जनित बीमारियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश भर में कोविड-19 महामारी के कारण इन्फ्लुएंजा के मामलों की कम जानकारी आना चिंता का विषय है।

नीति आयोग के सदस्य विनोद के पॉल ने विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से जीओएम को भारत और दुनिया भर में कोविड-19 टीका के विकास की प्रक्रिया से अवगत कराया। जीओएम बैठक में हर्षवर्धन के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हुए। इसके अलावा जहाजरानी मंत्री मनसुख लाल मंडाविया, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भी बैठक में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...