back to top

मध्य मेक्सिको में सरकारी अस्पताल में घुसा बाढ़ का पानी, 16 मरीजों की मौत

तुला (मेक्सिको)। मध्य मेक्सिको में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ का पानी मंगलवार को सुबह एक अस्पताल में घुस गया। इस दौरान संभवत: बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से 16 मरीजों की मौत हो गई। राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान (आईएनएसएस) ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया साइट पर आईएनएसएस ने पोस्ट कर बताया कि घटना में 40 मरीजों को बचा लिया गया है। मेक्सिको सिटी के उत्तर में करीब 60 मील (100 किलोमीटर) दूर स्थित मुख्य शहर तुला में तेजी से बाढ़ का पानी भरा और सुबह अन्य इलाकों के साथ साथ एक सरकारी अस्पताल भी इसकी चपेट में आ गया।

अस्पताल के अंदर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में घुटने तक भरे पानी में अस्पताल के कर्मी मरीजों को बाहर निकालते दिखे। मंगलवार को आपात कर्मियों ने अस्पताल को खाली कराया और मरीजों को एंबुलेंस के जरिए अन्य अस्पतालों में पहुंचाया। आईएनएसएस के निदेशक जोए रोबलेडो ने बताया कि पानी भरने से इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई और अस्पताल का जेनरेटर भी बंद हो गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 56 मरीज थे जिनमें से करीब आधे कोविड-19 के मरीज थे। बचावकर्मी और दमकलकर्मी तथा सैनिकों ने नौका के जरिए तुला में बाढ़ के कारण फंसे लोगों को निकाला। शहर का मध्य बाजार पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। तुला के मेयर मैनुएल हरनांदेज बादिलो ने कहा, आज लोगों की जान बचाना जरूरी है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...