back to top

कांग्रेस सरकार के पांच साल एक दूसरे को रन आउट करने में बीते, पीएम मोदी ने साधा निशाना

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए रविवार को कहा कि इसके पांच साल एक दूसरे को रन आउट करने में बीते हैं। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस और विकास को एक दूसरे का दुश्मन बताते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति की रक्षा के लिए यहां की कांग्रेस सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। मोदी तारानगर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

देश में क्रिकेट विश्वकप को लेकर जुनून का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, आज-कल पूरा देश क्रिकेट के जोश से भरा हुआ है। क्रिकेट में बैट्समैन आता है और अपनी टीम के लिये रन बनाता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा झगड़ा है कि रन बनाना तो दूर ये लोग एक दूसरे को रन आउट करने में लगे हैं। \

उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के पांच साल एक दूसरे को रन आउट करने में बीत गए। जो बचे हैं वो महिलाओं और अन्य मुद्दों पर गलत बयान देकर हिट विकेट किये जा रहे हैं और बाकी जो है वो पैसे लेकर, रिश्वत लेकर मैच फिक्सिंग कर लेते हैं और कुछ काम नहीं करते।

मोदी ने तंज कसते हुए कहा, जब इनकी टीम ही इतनी खराब है… ये क्या रन बनायेंगे और आपका क्या काम करेंगे। आप भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को चुनेंगे, तो हम राजस्थान में भ्रष्टाचारियों की टीम को आउट कर देंगे। भाजपा विकास का स्कोर तेजी से बनाएगी और जीत राजस्थान की होगी, जीत राजस्थान के भविष्य की होगी, जीत राजस्थान की माताओं-बहनों, युवाओं और किसानों की होगी।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार से जितना बचकर रहें, राजस्थान को जितना बचाकर रखें उतना ही आपका भविष्य सुनिश्चित है क्योंकि कांग्रेस और विकास, एक दूसरे के दुश्मन थे और दुश्मन रहेंगे। उन्होंने पेट्रोल के दाम को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के कुशासन के कारण यहां महंगाई व बेरोजगारी भी बेलगाम हो गई है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...