back to top

कोविड-19 से उबरने के बाद पांच लोगों को पित्ताशय में गैंग्रीन की समस्या हुई

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से स्वस्थ होने के बाद पांच लोगों को पित्ताशय में गैंग्रीन की समस्या हुई। अंतत: पांचों मरीजों का पित्ताशय लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिये निकाल दिया गया। इन पांच मरीजों का जून और अगस्त के बीच सर गंगाराम अस्पताल में सफलतापूर्वक इलाज किया गया। अस्पताल में इंस्टीट्यूट आॅफ लीवर, गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजी एंड पैनक्रिएटिकोबाइलरी साइंसेज के अध्यक्ष डॉ. अनिल अरोड़ा ने कहा, हमने जून और अगस्त के बीच ऐसे पांच मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया। कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद इन मरीजों के पित्ताशय में पथरी के बिना ही गंभीर सूजन आ गयी थी जिससे पित्ताशय में गैंग्रीन की समस्या पैदा हो गयी। ऐसे में तत्काल सर्जरी की आवश्यकता होती है।

उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार है जब कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद पित्ताशय में गैंग्रीन के मामले सामने आए हैं। इन पांच मरीजों में चार पुरुष और एक महिला है जिनकी आयु 37 से 75 वर्ष के बीच है। गैंग्रीन एक बीमारी है जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों में ऊत्तक नष्ट होने लगते हैं जिससे वहां घाव बन जाता है जो लगातार फैलता जाता है। सभी मरीजों ने बुखार, पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द और उल्टी की शिकायत की थी। इनमें से दो को मधुमेह था तथा एक को दिल की बीमारी थी। इन मरीजों ने कोविड-19 के इलाज में स्टेरॉइड लिए थे। कोविड-19 महामारी के लक्षणों और पित्ताशय में गैंग्रीन की बीमारी के पता चलने की अवधि के बीच दो महीने का अंतर था। पेट के अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के जरिए बीमारी का पता चला। डॉ अरोरा ने बताया कि सभी मरीजों की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई और पित्ताशय को निकाल दिया गया।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...